तल्ली हल्द्वानी में अप्रैल माह से आएगा रीडिंग से बिल

हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी में अप्रैल से रीडिंग के अनुसार पानी का बिल आएगा। बुधवार को जल निगम के समाधान शिविर में मौजूद जेई महेश चंद्र ने यह जानकारी दी। सभी उपभोक्ताओं के मीटर में अभी तक की रीडिंग को शून्य कर दिया है। शिविर में विश्व बैंक परियोजना से जुडे 430 उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश जोशी ने बताया कि मीटर रीडिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए टेक्निकल टीम घर-घर जा कर समाधान करेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज जोशी, रोहित भंडारी, राजीव मेहरा, ललित आर्य, मनोज आर्य, जानकी बिष्ट रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *