केवीएम स्कूल में ई-लाइब्रेरी से पढ़ेंगे बच्चे
हल्द्वानी। केवीएम पब्लिक स्कूल में ई-लाइब्रेरी का एकेडमिक डायरेक्टर आरसी गुरुरानी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मैनेजर मंजुल भंडारी, मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश भंडारी और एकेडमी डायरेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। लाइब्रेरी संचालिका निहारिका उप्रेती ने बताया कि यहां 9000 से भी अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। बच्चे 1000 से भी अधिक कहानियां पढ़ सकते हैं। स्मार्ट टीवी की सुविधा भी उपलब्ध है। शिक्षक हिमांशु पांडेय, भूमिका भंडारी आदि मौजूद रहे।
