15 अप्रैल को फाटा में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
रुद्रप्रयाग। शिखर अरविंद शिक्षण समिति रुद्रप्रयाग एवं हेल्दी हार्ट फाउंडेशन मेडिका हेल्थ केयर दिल्ली के सहयोग से 15 अप्रैल को फाटा मुख्य बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिखर अरविंद शिक्षण समिति की अध्यक्ष डॉ. हेमा पुष्पवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि फाटा में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इसमें मरीजों की जांच, हृदयरोग विशेषज्ञ की मौजूदगी में की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का आह्वान किया है। कहा कि समिति लगातार समाज हित में कार्य कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं।
