गंगा स्नान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति: आचार्य महामंडलेश्वर

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा कि वैसाखी पर्व पर गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। बैसाखी पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने से विशेष ईश्वरीय कृपा प्राप्ती है। यह बात उन्होंने सभी को बैसाखी की बधाई देते हुए प्रेस को जारी बयान में कही। कैलाशानंद गिरी ने कहा कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद धरती पर अवतरित हुई मां गंगा निरंतर मानव कल्याण कर रही है। गंगा जल में स्नान व दर्शन करने मात्र से ही पापों से निवृत्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भारत पर्वों का देश है। जिनमें बैसाखी पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। यह पर्व जहां सिख धर्म की स्थापना से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *