व्हीलचेयर टी-20 में विकास सम्मानित
रुड़की। व्हीलचेयर टी-20 मैच में रुड़की के खिलाड़ी विकास लांबा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फरीदाबाद में 14 से 16 अप्रैल तक चले व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान की टीमों ने भाग लिया, जिसमें उत्तराखंड टीम ने राजस्थान और दिल्ली की टीम को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच महाराष्ट्र और उत्तराखंड टीम के बीच हुआ, जिसमें 12 रन से महाराष्ट्र की टीम ने जीत हासिल की। हालांकि, उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी विकास लांबा को अच्छे प्रदर्शन के लिए बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। साथ ही, उन्हें 3,100 रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।
