बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल टैबलेट
रुड़की। कस्बा स्थित स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाते हुए एक से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल, आयरन और फोलिक एसिड की टैबलेट खिलाई गई। रॉयल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को टेबलेट खिलाई इस दौरान किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव चौधरी व स्कूल वाइस चेयरमैन किरण चौधरी ने कहा कि परजीवी कीड़े मानव व जानवरों दोनों के लिए खतरा हैं।
