युवक से मारपीट में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर कस्साबान पुलिया पर खड़े युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कस्साबान ज्वालापुर निवासी शहजाद पुत्र मुमताज ने शिकायत कर बताया कि बीते शुक्रवार की रात वह कस्साबान पुलिया पर खड़ा था। आरोप है कि अचानक शाहरियाज पुत्र मतलूब उर्फ छोटा निवासी कस्साबान ज्वालापुर, मतलूब उर्फ छोटा पुत्र महमूद, मुन्ना उर्फ मेहताब पुत्र महमूद निवासीगण कस्साबान ज्वालापुर आ धमके। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी, डंडों से उसके साथ मारपीट की। बीचबचाव कराने आए दानिश और आसिफ के साथ भी मारपीट की। जिसमें आसिफ के सिर पर चोट आए। आरोप है कि शाहरियाज, मतबूल व मुन्ना जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *