पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 29 अप्रैल की
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई तक विस्तारित कर दी है। अब पीएचडी में एडमिशन के लिए शोध प्रवेश परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी। संस्कृत विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में पीएचडी की 58 सीटों पर अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक आवेदन मांगे थे। इसके बाद से विवि के छात्र-छात्राएं पीएचडी में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी में आवेदन करने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गई है, जबकि पीएचडी के लिए शोध प्रवेश परीक्षा 15 मई को आयोजित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। 16 मई को शोध प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएगी। 17 मई से 31 मई के बीच छात्रों की आपत्ति दर्ज की जाएगी। कुलसचिव ने बताया कि एक से छह जून के बीच आपत्तियों का निवारण करने के बाद शोध प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 14 जून को जारी कर दिया जाएगा।
