पुलिस ने की जुमे की नमाज और ईद को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील

विकासनगर। आगामी दिनों में जुमे की नमाज व ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे व मिलजुलकर मनाने की पुलिस ने लोगों से अपील की है। कहा कि त्योहार पर सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग कर त्योहार को हंसी खुशी के साथ मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज की बीच आपसी कटुता एवं वैमनस्य पैदा हो। सेलाकुई थाना पुलिस ने आगामी दिनों में जुमे की नमाज व ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि त्योहार के समय किसी तरह की वैमनस्यता पैदा न हो, इसके लिए त्योहार को सभी लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कहा कि जुमे की नमाज व ईद पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। किसी तरह से कोई कानून व्यवस्था का उल्लंघन न करे इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहा कि समाज में किसी तरह की हिंसा या वैमनस्यता पैदा करने वाले लोगों से सतर्क रहें और पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले सके और त्योहार में खलल न डाल सके। कहा कि किसी प्रकरण प्रकाश में आने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। वर्तमान में विभिन्न राज्यों में घटित कुछ घटनाओं को लेकर कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित की जा रही भड़काऊ पोस्ट एवं अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। स्वयं भी ऐसे प्रकरणों में किसी भी प्रकार की पोस्ट अथवा टिप्पणी करने से बचें। होटल ढाबे के मालिकों के साथ शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के संबंध में प्राप्त आदेश निर्देशों के क्रम में उन को निर्देशित किया गया एवं होटल ढाबों में किसी के द्वारा भी शराब पिलाई गई तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *