सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा ज्ञापन
देहरादून
वन रैंक वन पेंशन दो में भत्तों में आ रही विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग को लेकर पीबीओआर पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। आज एसोसिएशन के बैनर तले कई पूर्व सैनिक एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास इकटठा हुए और वहां से वन रैंक वन पेंशन दो में भत्तों में आ रही विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग को लेकर पीबीओआर पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास तक नारेबाजी के बीच रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित ज्ञापन मंत्री गणेश जोशी को सौंपा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेंशन व भत्तों में विसंगतियों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि समान मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) को 2006 से इस उद्देश्य को लेकर लागू किया गया था सेना में सदैव जान का जोखिम बना रहता है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि तीनों सेना के रक्षा कर्मियों को दी जाने वाली एमएसपी जो छठे वेतन आयोग से लागू की गयी उसे भी अधिकारी वर्ग के नीचे वाले रैंक में भी भारी अन्तर रखा गया है जो उचित नहीं है और इससे पूर्व सैनिकों को नाराजगी है। उन्होंने कहा अधिकारी वर्ग की भांति है पेंशन व भत्ता सैनिक को भी एक समान दिया जाए। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाते हुए शीघ्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अनेकों पूर्व सैनिक शामिल रहे।
