बीकेटी के सुल्तानपुर गांव में दोबारा वोटों की गिनती करवाने की डीएम से मांग
बीकेटी, लखनऊ
तहसील बख्शी का तालाब के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी बबली गौतम ने गत दिनों संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है,कि मतगणना के लिए जब मतपेटी संख्या 174 टेबल पर रखी गई तो उसकी सील टूटी हुई थी। जिसमें से 30 मतपत्र कम निकले थे। इसी तरह चन्द्रभानु महाविद्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से मतपेटी संख्या 173 व 175 में मतगणना के दौरान उनको 4 मतों से पीछे किया गया है। बबली गौतम जो कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसान संगठन की महिला जिला अध्यक्ष हैं, उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सुल्तानपुर गांव की मतगणना दोनों कराये जाने की मांग की है। बबली गौतम का कहना है कि तहसील स्तर के अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया है,कि मतगणना की तारीख के दिन से सभी अधिकारियों से वे लगातार शिकायत कर रही हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नही है। बबली गौतम द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यदि उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो 11 मई यानि कि मंगलवार को ब्लॉक बीकेटी कार्यालय में आत्महत्या कर लेगी।जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
