शक्तिफार्म में विश्व शांति के लिए किया हवन
रुद्रपुर। गुरुग्राम के शिव मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संत चट बाबा की अगुवाई में हवन किया गया। मंगलवार सुबह गुरुग्राम स्थित शिव मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश में पवित्र जल भरकर हवन कुंड के समीप स्थापित किया। संत चट बाबा सहित 21 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति डाली। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक संत चट बाबा ने कहा उन्होंने तीन माह पूर्व अन्न को त्याग दिया था और हवन कराने का संकल्प लिया था। यहां ग्राम प्रधान विधान दास, संजीत खान, विधान राय, संजीव महाल्दार, मनोज खान, सपन विश्वास, राकेश ढाली, रमेन विश्वास, सुभाष गोलदार, कुंदन कुंजवाल, गणेश वैद्य रहे।
