छात्राओं के लिए सर्टिफिकेट कोर्स इन ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइन का शुभारंभ

देहरादून। डीडब्ल्यूटी कॉलेज की बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइन का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया। पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने किया। इस कोर्स में छात्राओं को टाई एंड डाई, लोक कला, बुनाई की तकनीक आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चेतना थापा सहित कई लोग मौजूद रहे। ट्रेनिंग प्रोग्राम यूनिवर्सिटी वूमेन एसोसिएशन और गोदाम्बरी हैंडलूम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी वूमेन एसोसिएशन की चेयरपर्सन डॉ. दलजीत कौर, डॉ. इंदू सिंह, दलजीत कौर, सुरेन्द्र कालरा, मोहिनी शर्मा, डा. शुसैनी श्रीवास्तव, डा. विनीता चौधरी, डा. चेतना थापा, सावित्री नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *