पेयजल निगम पेंशनर्स का आंदोलन स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मई महीने का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन की मांग पर वर्ष 2016 के बकाया एरियर का भुगतान कर दिया गया है। एसोसिएशन ने ग्रेच्युटी और नगदीकरण के भुगतान को दबाव बनाया। एमडी से वार्ता में एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने बकाया एरियर का भुगतान होने पर एमडी का आभार जताया। कहा कि यूपी से रिटायर हुए कर्मचारियों को जल्द उत्तराखंड के कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिए जाएं। समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। गोल्डन कार्ड की सुविधा का लाभ दिया जाए। एसोसिएशन ने मुख्यालय स्तर पर समस्याओं का समाधान न होने पर भी नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पीएस रावत, उपाध्यक्ष पीके शुक्ला, आरके कांबोज, मनमोहन नेगी, ईश्वरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *