सत्यापन नहीं कराने पर 16 कबाड़ियों का चालान

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले लोगों का सत्यापन नहीं मिलने पर 16 कबाड़ियों का चालान कर 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 56 कबाड़ की दुकानों की पड़ताल की। यहां काम करने वाले 138 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 16 कबाड़ियों के खिलाफ नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण करने पर छह ठेली संचालकों के भी चालान काटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *