महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उर्मिला ने संभाला कार्यभार
देहरादून। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने समक्ष कार्यभार ग्रहण किया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उर्मिला थापा ने कहा कि जो भरोसा हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सौंपा है, उसपर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और लोकसभा का चुनाव नजदीक है। महानगर महिला कांग्रेस घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएगी। भाजपा की झूठ की राजनीति को जनता के सामने रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने थापा को बधाई दी। मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा। वहीं दूसरी ओर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नवनियुक्त महिला अध्यक्ष का शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर दीप वोहरा, पार्षद कोमल वोहरा, शिवानी थपलियाल मिश्रा, नजमा खान, रेखा नेगी, चंद्रकला नेगी, पुष्प पंवार, संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, भरत शर्मा, हरविंदर सिंह रतन आदि उपस्थित थे।
