गरिमा ने दो कास्य पदक प्राप्त कर द्वाराहाट को किया गौरवान्वित
अल्मोड़ा। भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में द्वाराहाट छतगुल्ला निवासी पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने देश के लिए दो कास्य पदक जीते हैं। 5 से 7 मई तक कांटेर्व स्टेडियम बेंगलूरु में इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में 12 देशों के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। जिसमें गरिमा जोशी ने एफ 55 श्रेणी शार्टपुट में और डिस्कश थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किए। गरिमा जोशी ने पिछले वर्ष इटली में आयोजित विश्व ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स में रजत और कास्य पदक प्राप्त किया था। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उसको शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स एशोसिएशन, इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स कमेटी, पैरा एथलेटिक्स कमेटी इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी।
