12 मई को लंबगांव बाजार बंद रखने का ऐलान

नई नई टिहरी। लंबगांव बाजार में प्रतापनगर तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किये जाने के बाद व्यापारियों और लंबगांव संघर्ष समिति में रोष बना है। व्यापार मंडल और लंबगांव बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक क्षेत्रीय विधायक को मामले के संबंध में अवगत करवाया है। साथ ही विरोध में 12 मई को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। लंबगांव व्यापार मंडल पदाधिकारियों और लंबगांव बचाओं संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने लंबगांव में मंगलवार को बैठक कर तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बारे में भेजे गये नोटिसों पर चर्चा की। लंबगांव बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवी सिंह पंवार ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है। कहा लंबगांव बाजार राजशाही के जमाने से बसा हुआ है, पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम पद पर रहते हुये लंबगांव बाजार के निर्माण को नियमित कराने का भरोसा दिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार दोबारा न बनने के कारण मामला लटक गया। कहा प्रशासन द्वारा लंबगांव बाजार को तोड़ा जाता है। तो इससे व्यापारी और स्थानीय लोगों को बहुत नुकसान होगा।
व्यापार मंडलध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा ने कहा कि तहसील प्रशासन अपना फैसला वापस नहीं लेता है तो विरोध में 12 मई को लंबगांव बाजार बंद रहेगा। और शासन प्रशासन के खिलाफ धरना शुरु किया जाऐगा। राणा ने बताया प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने व्यापारियों और लंबगांव संघर्ष समिति को समर्थन का भरोसा दिया है। बैठक में चंद्रभानु बगियाल, रमेश रावत, अर्जुन बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, सौरभ रावत, रोशन रांगड आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *