राजस्व प्रशासन ने एक भंडारण को किया सीज
रुड़की। तहसील के राजस्व प्रशासन की टीम ने रामपुर रायघटी में छापा मारकर एक भंडारण को सीज किया है। टीम को जांच में भारी अनियमितताएं मिली है। तहसील प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तहसील की राजस्व विभाग की टीम के राजस्व निरीक्षक पंकज राजपूत, लेखपाल ललित कुमार और खनन विभाग से मनीष परिहार व विवेक कुमार ने रामपुर घटी क्षेत्र में छापेमारी की। राजस्व निरीक्षक पंकज राजपूत ने बताया कि रामपुर रायघटी में एक भंडारण के पट्टे पर जांच की गई तो भारी अनियमितताएं मिली।
