विधायक ने 50 परिवारों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए
हल्द्वानी। भूमिहीन परिवारों को भूमि एवं छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की स्वामित्व कार्ड योजना के तहत ग्राम सभा जग्गीबंगर में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने 50 परिवारों को स्वामित्व कार्ड बांटे। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई उक्त योजना से उत्तराखंड की आबादी क्षेत्र मे स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी जमीन पक्के होने पर स्वामित्व योजना का अधिकार दिया जा रहा है। जिसमें भूमि की श्रेणी वर्ग 1क में भूमि दर्ज की कराई गई। ये परिवार 40 वर्षों से कच्ची भूमि पर निवास करते आ रहे थे। जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान दीपा रोहित बिष्ट ने भूमि अभिलेखों को वितरित किया गया। विधायक डॉ.मोहन बिष्ट ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि अंतिम छोर के लोगों को सरकार ने लाभ देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। यहां पर राजस्व निरीक्षक सुनीता लोहनी, रोहित बिष्ट, मनोज पांडेय, बिजयानंद भट्ट, कैलाश चंद्र दुर्गापाल, कमल सिंह पटवाल, सीमा पटवाल , बसंती किरौला, देवकी देवी, बाग सिंह फरस्वान, प्रमोद पाठक, प्रकाश चौबे, ललित मेहरा, कल्याण सिंह, पूरन किरौला,रजत बमेटा आदि मौजूद रहे।
