पदोन्नति की मांग को कुलपति को लिखा पत्र
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं ने ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मियों की पदोन्नति की मांग को लेकर आयुर्वेदिक विवि के कुलपति को पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा का कहना है कि जल्द पदोन्नति न होने की दशा में कर्मचारी आंदोलन कर सकते हैं। इसके बाद अपनी पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, ऑडिटर महेश कुमार, उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छत्रपाल सिंह, गुरुकुल उपशाखा के मंत्री आशुतोष गैरोला, उपाध्यक्ष ताजबर नेगी ने कहा कि सभी विभागों में पदोन्नति कर दी गई है। लेकिन आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य के कर्मचारियों के साथ उत्तराखंड में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
