स्वास्थ्य कर्मियों ने किया रक्तदान
हरिद्वार। जिला ब्लड बैंक कोष में रक्त की कमी के चलते स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में नितिन शर्मा, अशोक कालरा, प्रदीप, नवीन सूद, रुद्र बहादुर, जितेंद्र कुमार,अशोक रावत, रजत सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, महेंद्र पा, योगेंद्र ढींगड़ा आदि मौजूद रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि वर्तमान में ए और बी पॉजिटिव खून की ब्लड बैंक में कमी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी एक ब्लड कैंप है। काफी मात्रा में ब्लड मिलने की उम्मीद है।
