विश्व साइकिल दिवस: पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर साइकिल यात्रा अभियान चलाया

नई टिहरी। विश्व साइकिल दिवस पर टिहरी वन विभाग की ओर से कौडिया रेंज के सिवाली पातन अनुभाग में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर साइकिल यात्रा अभियान चलाया। वन कर्मचारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने की अपील की। शनिवार को विश्व साइकिल दिवस टिहरी वन प्रभाग के कौडिया रेंज के सिवाली पातन में चार किमी. पैदल ट्रैक रूट पर वन विभाग के कर्मचारियों ने साइकिल यात्रा अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अनुभाग अधिकारी अजयपाल पंवार ने बताया कि वन विभाग की ओर से ठांगधार ईको पार्क में विश्व साइकिल दिवस पर करीब चार किमी. पैदल ट्रैक पर विभाग के कर्मचारियों ने साइकिल यात्रा निकालकर पर्यटकों और लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वाहनों से निकलने वाली गैस पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है,कहा कि पर्यटक और स्थानीय लोग साइकिल से यात्रा कर पहाड़ों में प्राकृति का आंनद उठा सकते है, और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को काफी कम किया जा सकता है। मौके पर अवनीश कुमार मान सिंह राणा, अरुण उनियाल, दिनेश कुमार, नरेन्द्र नेगी, नीलम, कर्ण सिंह, अरुण डोभाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *