मारपीट में आठ के खिलाफ केस दर्ज

काशीपुर। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बाजपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद ने शनिवार को कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दो जून की रात उसका बेटा अजय खेतों में पानी लगा कर अपने घर आ रहा था। इसी बीच गांव के जसपाल, राजपाल, रोहित, राहुल, निहाल, सौरव, अभिषेक और सतीश ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। कहा कि बीच बचाव के लिए जब वह पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही बीच बचाव को आई उसकी पत्नी और बहू से भी मारपीट की गई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *