शिक्षक संघ ने अटल आदर्श विद्यालयों के प्रकरण सम्बन्धी ज्ञापन शिक्षामंत्री को सौंपा
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी के नेतृत्व में शिक्षामंत्री डॉ.धन सिंह रावत से मिलकर अटल आदर्श विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्याओं को हल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी,चन्द्र मोहन सिंह रावत,जगपाल सिंह गुसाईं, जसपाल सिंह चौहान,गम्भीर सिंह रौतेला आदि शिक्षकों ने शिक्षामंत्री डॉ.धन सिंह रावत से अटल आदर्श विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपभोग किये जाने के साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति करने व धारा 27 के तहत स्थानान्तरण करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी व राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी के प्रतिनिधि के तौर पर सीएम रावत ने कहा है कि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में ही अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। अवकाश निरस्त किये जाने पर शिक्षकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने कहा कि कम्पार्टमेन्ट परीक्षा आगामी 17 जुलाई को आयोजित की जाने है। ऐसे जब से विद्यालय बंद हुए हैं, शिक्षक तब से ही शिक्षण कार्य संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक आनलाइन से भी छात्र छात्राओं को शिक्षण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विद्यालय खुलने पर शिक्षक 15 दिनों तक पुरक परीक्षा की तैयारी छात्र छात्राओं से करा सकते हैं। शिक्षकों ने शिक्षामंत्री से अविलम्ब ग्रीष्मकालीन अवकाश उपभोग करने पदोन्नति की प्रक्रिया सहित स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षकों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल करनी का आह्वान किया है।
