महिला उसके दो बेटों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्दुलापुर कैंचीवाला निवासी एक ग्रामीण ने एक महिला उसके दो बेटों पर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि महिला सहित तीन लोगों ने दो फरवरी को उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्दुलापुर राजकुमार पुत्र गुरुमुख सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में राजुमार ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी काका पुत्र श्यामसिंह, बिल्लू राम पुत्र श्याम सिंह व रूपा देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी अब्दुलापुर कैंचीवाला पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने दो फरवरी को उसके घर में घुसे। बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आयी हैं। बताया कि आरोपियों ने उसे जमकर गाली गलौज किया है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों से उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है। आरोपी फिर कभी भी उसके साथ मारपीट कर सकते हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की तो उसकी जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रतन सिंह बिष्ट को सौंपी गयी है।