जाखणीधार क्षेत्र की युवती फरीदाबाद से बरामद

नई टिहरी। नौकरी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली युवती को हिंडोलाखाल पुलिस टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद किया है। युवती के परिजनों ने बीते तीन जून को हिंडोलाखाल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हिंडोलाखाल थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि बीते तीन जून को जाखणीधार क्षेत्र के गांव से एक युवती नाराज होकर अपनी छोटी बहन को लेकर अचानक घर से गायब हो गई। युवती के घरवाले की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण युवती को आगे पढ़ाने में वह सक्षम नहीं थे। युवती का नौकरी के साथ साथ आगे की पढ़ाई कर कुछ बनने का सपना था, घरवालों की मनाही से वह नाराज होकर तीन जून को युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर से अचानक लापता हो गई । परिजनों और ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने हिंडोलाखाल थाने में युवती और उसकी छोटी बहन के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को सर्विलांस व अन्य साधनों से युवती की लोकेशन हरियाणा में मिली। चौकी प्रभारी अंजनीसैण धंनजय सिंह पुलिस और सिपाही नंदकिशोर युवती की तलाश में फरीदाबाद पहुंचे, जहां युवती और उसकी बहन को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दोनों को खोज निकालने पर पुलिस टीम का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *