मूल मुद्दों से भटकाकर सरकार लोगों को लैंड जेहाद और लव जेहाद में उलझाकर रखना चाहती है:  सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। महानगर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे पोल खोल महा अभियान के तहत यमुना कॉलोनी में सभा की गई। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी हरकोई परेशान है। पर सरकार लैंड जेहाद और लव जेहाद में लोगों को उलझाकर रखना चाहती है। ताकि आम लोगों के मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान बंटा रहे। महानगर अध्यक्ष डा.गोगी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। राजधानी देहरादून में विभागों के बीच समन्वय नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ शहर को खोदा जा रहा है। स्मार्ट सिटी और नगर निगम शहर की खूबसूरती को उजाड़ने में लगे हैं। पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। महिला पहलवान शोषण के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यहां अंकिता का परिवार बेटी के लिए न्याय मांग रहा है, लेकिन सरकार न्याय नहीं दे पा रही है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व पार्षद सुभाष इस्सर, मोहन जोशी, महनागर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, अनूप पासी, मोहन महेंद्र चौहान, महताब आलम, सुनीता आर्य, कृष्णा गुप्ता, पिंकी सहानी, प्रमिला देवी, बबीता देवी, संगीता समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *