मंदिर का ताला तोड़ा, चांदी-तांबे के बर्तन चोरी

देहरादून। चोरों ने सर्वेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर चांदी-तांबे के बर्तन और अन्य सामग्री चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सुशील उनियाल निवासी मज्याड़ी टिहरी गढ़वाल ने डालनवाला थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके जीजा विकास भट्ट सर्वेश्वर मंदिर सर्वे स्टेट ब्लाक-3 में पुजारी है। उनकी अनुपस्थिति में वो मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। शुक्रवार सुबह वो 5.30 बजे मंदिर पहुंचे तो देखा अंदर सामान बिखरा था। मंदिर का दान-पात्र शिवलिंग का ताबे का नाग, गागर लोटा, तांबे के चार लोटे, आरती की पंचमुखी थाली गायब थी। चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने बताया कि वो सांयकाल की आरती के बाद मंदिर बंद कर घर गए थे। दानपात्र में कितने रुपये थे उसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *