स्वच्छता को लेकर छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल बालिका कॉलेज ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली। सोमवार को प्रधानाचार्य कमला आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं ने विद्यालय से घंटाकरण होते हुए बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। यहां प्रवक्ता शहजादी गौसिया सहित अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहे।
