हरियाणा में फिर गरमाया खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट में भ्रष्टाचार का मामला

हिसार

हरियाणा में खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट में भ्रष्टाचार जांच का मामला एक बार फिर गरमा गया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की टीम ने वीरवार, 27 मई को सिरसा में जांच शुरु कर दी है। टीम के सिरसा पहुंचने की सूचना मिलते ही खेल विभाग के स्टाफ से लेकर कई कोच तक में खलबली मची हुई है। कारण है कि खेल निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच में पहले चरण में 5 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी और सिरसा शामिल है। कैथल व कुरुक्षेत्र में टीमें जांच कर चुकी है अब सिरसा में जांच की जा रही है।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के महानिदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला खेल कार्यालय कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी में जाली ग्रेडेशन प्रमाणपत्रों को बनाए जाने के संबंध में शिकायतें मिल रही है। ऐसे में लग रहा है कि इस मामले की गहनता से जांच की जरुरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए कमेटी का गठन किया जाता है जो इन जिलों में खेल ग्रेडेशन की जांच करेगी। सूत्रों की मानें तो इन जिलों के अलावा ओर भी जिलों में खेल ग्रेडेशन में फर्जीवाड़े की निदेशालय और खेल मंत्री के पास जानकारी पहुंची है। ऐसे में उन दूसरें जिलों में बनने प्रमाणपत्रों की भी दूसरे चरण में जांच शुरु करवाने की तैयारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *