कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर। ग्राम अजीतपुर और बनकुईया में पुलभट्टा पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने भट्ठी ध्वस्त कर 231 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलभट्टा पुलिस ने सूचना मिलने पर ग्राम अजीतपुर के पास आरोपी पूरनलाल को 31 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बरा मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने बनकुईया जंगल चौकी के पास अवैध शराब की भट्ठी पर छापा मारा। मौके से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मंजीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह और मुख्तयार सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा को गिरफ्तार किया। सुरजीत सिंह निवासी बगवाड़ा रुद्रपुर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भट्ठी ध्वस्त कर शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल, रविकांत शुक्ला, आरक्षी रमेश सती, गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, दीपक बिष्ट, चारू पंत, महेंद्र सिंह, हेमा मेहता रहे।
