आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए

पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस का नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान जारी है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन पर झूलाघाट पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही आमजन से क्षेत्र में अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *