श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिलवाया गया

रुद्रप्रयाग। कोलकाता, पश्चिम बंगाल से आए हुए श्रद्धालु चंडी दास बनर्जी द्वारा चौकी केदारनाथ में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका एक ओप्पो कंपनी का ₹ 18000 कीमत का मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया है, जो कि उनके अपने स्तर से काफी प्रयास करने पर भी नहीं मिल पा रहा है। इनकी समस्या का समाधान करने हेतु आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी मोहन सिंह बोहरा ने श्रद्धालु से आवश्यक विवरण प्राप्तकर सर्विलांस सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त आरक्षी राकेश सिंह रावत को बताया। फोन के लोकेशन के आधार पर केदारनाथ में नियुक्त इन दोनों आरक्षियों ने फोन से सम्बन्धित सम्भावित स्थान पर पहुंचकर फोन का पता लगाकर फोन को सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु ने जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान और रुद्रप्रयाग पुलिस की स्पेशल टीम केदारनाथ धाम आये श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कुराहट ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *