अमर्यादित आचरण कर रहे 06 युवकों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ
रुद्रप्रयाग।प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में निरन्तर अत्यधिक संख्या में श्रद्वालुओं का आगमन हो रहा है। अब तक के ऑंकडों के अनुसार कुल 973971 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमे से अधिकांश श्रद्धालु तो भक्ति एवं श्रद्धा के भाव से यहां पहुंच रहे हैं, परन्तु कुछ हुड़दंग मचाने के उद्देश्य से भी यहॉं पहुंच रहे हैं। ऐसे हुड़दंगियों से निपटने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस तैयार है। ऐसे ही हुड़दंगी किस्म के 06 युवक सोनप्रयाग के निकट बह रही सोन नदी के बीच में जाकर अर्द्ध नग्न अवस्था में बैठकर बीयर व शराब का सेवन कर रहे थे, और खूब हो हल्ला मचा रहे थे। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने वहॉं पर पहुंचकर इनको इनकी मर्यादा सिखाते हुए चालानी कार्यवाही कर भारी भरकम जुर्माना वसूला गया, इनके द्वारा अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगी गयी, परन्तु इनकी इस प्रकार की हरकतें शायद माफी लायक भी नहीं थी। इनके द्वारा बताया गया कि ये केदारनाथ धाम दर्शन करने के बाद वापस आने के बाद यह गलती कर बैठे। इनको तुरन्त सोनप्रयाग क्षेत्र से वापस भेजा गया। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस इस प्रकार के अमार्यादित आचरण करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपट रही है।
