भ्रष्टाचार मामले में जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

रुड़की। नगर पालिका में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच पूरी होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर मुख्य शिकायकर्ता ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा रोड पर पत्रकार वार्ता में मुख्य शिकायतकर्ता याकूब मलिक ने अपने साथियों के साथ बताया कि 12 जुलाई 2021 को उन्होंने शासन को नगरपालिका में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के टेंडर मामले में बरती गई अनियमितता के बारे में शिकायत की थी। यह वित्तीय वर्ष 2020-21 का मामला है। 31 नवंबर 2022 को एक जांच समिति का गठन किया गया। दावा किया कि जिस कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए निविदा सौंपी गई थी, उसने भी भारी अनियमितताएं बरती। आरोप है कि निविदा अवधि पूरी होने के बावजूद भी मौखिक आदेश पर कंपनी काम करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *