रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज
रुड़की। गंगनहर कोतवाली को दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुधवा शहीद मजरा बनवाला थाना बुग्गावाला निवासी अनुज चौहान ने बताया कि पिता सुशील कुमार अपने साथी सिपटैन निवासी मुकर्रमपुर उर्फ काले वाला के साथ सिंचाई विभाग में नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पिता बाइक से विभाग की मीटिंग के बाद बुधवार दोपहर के वक्त घर जा रहे थे। इस बीच सालियर चेक पोस्ट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस में बाइक में टक्कर मार दी थी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौके पर मृत्यु हो गई थी। इंस्पेक्टर बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर यूके 07 रोडवेज के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
