मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग बाधित

चम्पावत। पहाड़ों में हुई बारिश के चलते पूर्णागिरि मार्ग से लगे बाटनागाड़ में मलबा आ गया। जिससे कुछ समय के लिए पूर्णागिरि मार्ग बाधित रहा। स्थानीय टैक्सी चालकों ने मलबा हटाकर मार्ग सुचारू कर दिया। ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी दिलवर सिंह भंडारी ने बताया कि बाटनागाड़ में तड़के मलबा आ गया था। जिससे पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया कि स्थानीय चालकों की मदद से ही मलबा हटा दिया गया। श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *