तैराक पुलिस ने श्रद्धालु को डूबने से बचाया
चम्पावत। तैराक पुलिस के जवानों ने शारदा घाट में स्नान के दौरान डूब रहे यूपी निवासी एक श्रद्धालु को बचा लिया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को मां पूर्णागिरि दर्शन कर घर लौट रहे बरेली, यूपी निवासी 18 वर्षीय यश पुत्र चंद्राकन मिश्रा अपने परिजनों संग शारदा घाट में स्नान करने पहुंचे। शारदा घाट में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कोहली व गोताखोर रविंद्र पहलवान और स्थानीय निवासी सूरज शर्मा ने उसे सकुशल बचा लिया।
