स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति की मांग
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने आपदाग्रस्त तहसील बंगापानी में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की है। धारचूला युकां अध्यक्ष प्रकाश गिरी गोस्वामी और मदरमा प्रधान उमेश धामी ने कहा कि गोरीछाल क्षेत्र आपदा संभावित क्षेत्र है। इसमें बारिश से गांवों में आपदा का खतरा बना हुआ रहता है। बचाव और राहत कार्यों में देरी नहीं हो इसके लिए स्थाई तहसीलदार की नियुक्त होनी आवश्यक है। बाता की प्रधान लक्ष्मी देवी ने भी एसडीएम से स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की है।
