कपिलेश्वर मंदिर क्षेत्र में ट्रेकिंग रूट बनाने की मांग

पिथौरागढ़। जनमंच सोर ने कपिलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण और क्षेत्र में ट्रेकिंग रूट बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को जनमंच के जिला संयोजक भगवान रावत, सुबोध बिष्ट, मदन मोहन जोशी ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपिलेश्वर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अनुकूल क्षेत्र है। वर्ष 2018 में पर्यटन विभाग ने कपिलेश्वर मंदिर से कौशल्या देवी मंदिर तक खड़ज्जा मार्ग का निर्माण भी कराया। उन्होंने प्रशासन से कपिलेश्वर मंदिर की पहाड़ी में फोटोग्राफी के लिए स्थल का निर्माण करने, कौशल्या देवी मंदिर से कुसौली तक साइकिलिंग, ट्रेकिंग रूट निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *