पिथौरागढ़। नगर के एंचोली क्षेत्र में एक दुकान में पुलिस को शराब मिली। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकान में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकान संचालक रवि कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।