रीमा में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र के रीमा में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गरुड़ निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ निवासी गणेश राम 45, प्रकाश सिंह 34 साल एक पिकअप में रीमा क्षेत्र में गए थे। रीमा के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज के बाद प्रकाश सिंह को उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि गणेश राम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *