कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया
पौड़ी। कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कांग्रेस के एससी विभाग के जिला संयोजक श्रीकांत, पूर्व जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह, भरत सिंह रावत आदि शामिल रहे।
