पहाड़ों में व्हील बेस की बसों का संचालन नहीं किया जाए

ऋषिकेश। पहाड़ों में व्हील बेस की बसों के संचालन के विरोध में स्थानीय बस कंपनियों ने एतराज जताया है। यातायात और पर्यटन सहाकारी संघ ने सीएम से परिवहन विभाग के इस निर्णय को निरस्त करने की गुहार लगाई। गुरुवार को देहरादून में यातायात और पर्यटन सहाकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से पहाड़ी मार्गों पर 205 व्हील बेस की बसों के संचालन के लिए सर्वे किया जा रहा है। जो कि यहां के परिवहन व्यवसायियों के हित में नहीं है। परिवहन विभाग के इस निर्णय को निरस्त किया जाए। मांगों के संबंध में उन्होंने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *