हाथियों ने दर्जनों खेतों में फसल रौंदी

ऋषिकेश। झबरावाला में हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं। हाथी हर रोज गन्ने की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वन कर्मियों को सूचना के बावजूद वह हाथी की आमद को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को तैयार नहीं हैं। खैरी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से हाथी खेतों तक पहुंच रहे हैं। हाथियों से फसल को बचाने के लिए रातभर जान हथेली पर लेकर रखवाली करनी पड़ रही है। बरसात में खेतों की देखभाल रात में और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है। वन कर्मियों को हाथी की आमद की सूचना देने बाद भी वह नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार रात हाथियों ने उनके साथ ही दलजीत सिंह, बीर सिंह, मुकेश थापा, त्रेपन सिंह नेगी, तुलसी सिंह, करीमुद्दीन, तारा चंद, ओम बहादुर गुरुंग, गोपाल तिवारी और हुकुम सिंह आदि किसानों की गन्ने की फसल को रौंद दिया। कई दफा शिकायत के बावजूद वन विभाग अभी तक सुरक्षा का कोई भी इंतजाम कर पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *