कीर्तिनगर में नगर पंचायत व नगर वासियों ने मनाया हरेला
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर में नगर पंचायत के अधिकारी /कर्मचारियों व नगर वासियों के सहयोग से न्यूनीसैण कीर्तिनगर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी व नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी के नेतृत्व में 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। विधायक कंडारी ने सभी हरेला की शुभकामनाएं दी। मौके पर उप जिलाधिकारी सोनिया पंत, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, कोतवाल कमल मोहन भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रविंद्र पंवार, जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, विजयराम गोदियाल, किरन सिलवाल, प्रियंका भट्ट, रणजीत सिंह जाखी, विकास दुमागा, जगदंबा कुमाई, सुभाष फोन्दणी, मुकेश लखेड़ा व दिनेश आदि मौजूद रहे। वहीं डागर पट्टी संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा व बजरंग दल के सूरज नौटियाल, विवेक शाह, दीपक कंडियाल, अंशुल, राजवीर नेगी आदि कार्यकर्ताओं ने ढूंढप्रयाग महादेव मंदिर परिसर में पौध रोपण किया।
