भांग की अवैध खेती नष्ट की
पिथौरागढ़
। जिले में नशे की रोकथाम को पुलिस का नशामुक्त देवभूमि अभियान जारी है। डीडीहाट पुलिस ने आदिचौरा पहुंचकर अवैध तरीके से पांच नाली भूमि पर की गई भांग की खेती नष्ट की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने ग्रामीणों को नशे के सेवन से दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।
