कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
चम्पावत। बनबसा पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने वार्ड 5 नई बस्ती निवासी अंकित सक्सेना पुत्र स्व. अनिल सक्सेना निवासी के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में हेड कांस्टेबल प्रकाश रंशवाल, दीपक नाथ गोस्वामी रहे।
