सूना रहा तहसील दिवस, नहीं पहुंचा कोई फरियादी
चम्पावत। तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इंतजार के बाद विभागों के अधिकारी वापस लौट गए। मंगलवार को एसडीएम सुंदर सिंह के नेतृत्व में तहसील दिवस लगा। एसडीएम ने बताया कि एक भी फरियादी नहीं आया। बारिश के कारण भी लोग समस्याएं लेकर तहसील नहीं पहुंच सके। यहां तहसीलदार पिंकी आर्या, सिंचाई विभाग के एसडीओ आर के यादव, जल संस्थान के जेई विपिन चंद्र कॉलोनी, श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक सूरज सिंह बिष्ट, ऊर्जा निगम एई मयंक भट्ट, पशु चिकित्साअधिकारी डॉ़ विजयपाल प्रजापति, बीएलगंगवार, डॉ़ वीके जोशी आदि रहे।
